Biography of Rishi Sunak in Hindi : जानिए ऋषि सुनक की जिंदगी के 10 अनसुने राज
Biography of Rishi Sunak in Hindi: दोस्तों आज कल आप लोगो ने ऋषि सुनक का नाम कही ना कही जरूर पढ़ा या सुना होगा. आप ये भी जानते होंगे की वो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे है. लेकिन आज हम आपको उनके जीवन के कुछ ऐसे तथ्य बतायेंगे जो आपको हैरान कर देंगे. लेकिन उससे पहले जान लेते है उनकी जीवनी के बारे में.
Biography of Rishi Sunak in Hindi
सबसे पहले तो आपको ये बता दे की ऋषि सुनक भारतीय मूल के है और ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। यदि ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाते हैं तो यह ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के हाथो में इंग्लैंड की सत्ता होगी।
Rishi Sunak Short Biography in hindi:
नाम (Name) | ऋषि सुनक |
निक नेम (Nick Name ) | “डेल्स के महाराजा” |
जन्मदिन (Birthday) | 12 मई 1980 |
उम्र (Age ) | 40 वर्ष (साल 2022 में)) |
जन्म स्थान (Birth Place) | साउथेम्प्टन, हैम्पशायर |
शिक्षा (Education ) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और भौतिकी में डिग्री एमबीए |
स्कूल (School ) | विनचेस्टर कॉलेज |
कॉलेज (Collage ) | ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय |
राशि (Zodiac) | वृषभ राशि |
नागरिकता (Rishi Sunak Nationality) | ब्रिटिश भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | साउथेम्प्टन, हैम्पशायर |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast ) | ब्राह्मण |
लम्बाई (Height) | 5 फीट 7 इंच |
आंखो का रंग (Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
शौक (Hobbies ) | फिट रहना, क्रिकेट खेलना, फुटबॉल खेलना |
पेशा (Occupation) | राजनीतिज्ञ, व्यवसायी, लेखक, Finance minister of England |
राजनितिक पार्टी (Political Party) | कंजर्वेटिव पार्टी |
सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी (Biggest Rival) | लेबर पार्टी |
प्रचलित होने का कारण | अगले इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के लिए प्रमुख दावेदार |
संपति (rishi sunak net worth in rupees) | 3.1 Billion Pound (2,99,39,02,86,208.00 Indian Rupee) |
42 वर्षीय ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन, दक्षिणी इंग्लैंड में हुआ। उनके पिता का नाम यशवीर सुनक और माता जा नाम उषा सुनक है। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी फैमिली का इंग्लैंड में बसना भी मजेदार है. दरअसल ऋषि सुनक के दादा तत्कालीन ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में पैदा हुए। बाद में पूर्वी अफ्रीका चले गए। वर्ष 1960 में वह अपने बच्चों के साथ यूनाइटेड किंगडम (यूके) आकर बस गये.
Education of Rishi Sunak
ऋषि सुनक की स्कूली शिक्षा हैम्पशायर के स्ट्राउड स्कूल से पूरी हुई और उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज से की। उसके बाद उन्होंने साउथेम्प्टन के एक होटल में वेटर की नौकरी भी की है। ऋषि सुनक ने वर्ष 2001 में लिंकन कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। ऑक्सफोर्ड से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र और विश्वविद्यालय में रहते हुए कंजर्वेटिव अभियान मुख्यालय से इंटर्नशिप की. वर्ष 2006 में ऋषि सुनक ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। यह भी पढ़े: BioGraphy Of Draupadi Murmu In Hindi
Rishi Sunak Family background
वर्ष 2006 में अपनी एमबीए की पढ़ाई के दौरान ऋषि सुनक ने इंफोसिस के प्रमुख एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। आज उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, बेटी का नाम अनुष्का और बेटे का नाम कृष्णा है। ऋषि सुनक ने कटमरैन वेंचर्स के निदेशक के रूप में कार्य किया। जिसका स्वामित्व भारतीय व्यवसायी एनआर नारायण मूर्ति के पास है। मजेदार बात ये है की NR नारायण उनके ससुर भी है. सुनक ने कैलिफोर्निया और भारत की आईटी कंपनियों के साथ भी काम किया।
पिता का नाम (Father) | यशवीर सुनक |
माता का नाम (Mother) | उषा सुनक |
भाई का नाम (Brother ) | संजय सुनक |
बहन का नाम (Sisters) | राखी सुनक |
पत्नी का नाम (Wife ) | अक्षता मूर्ति |
बेटी (Daughter ) | अनुष्का सुनक , कृष्णा सुनक |
बेटे का नाम (Son) | कृष्णा |
Political Career of Rishi Sunak
अक्टूबर 2014 में पहली बार यूके की संसद में कदम रखने वाले ऋषि आज इंग्लैंड के PM की रेस में सबसे आगे है. 2015 में, सुनक ने रिचमंड से यूके का आम चुनाव लड़ा और 36.5% मतों के बहुमत से जीत हासिल की। 2015 से 2017 तक पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की चयन समितियों के सदस्य के रूप में काम किया. उनके कार्यो को देखते हुए उन्हें 24 जुलाई 2019 को प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा ट्रेजरी के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 13 फरवरी 2020 को उन्हें ब्रिटेन के वित्तमंत्री के रूप में चुना गया।
Rishi Sunak Net Worth in Rupees
कुल संपत्ति (Net Worth 2021) | £3.1 बिलियन |
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees) | 2,99,39,02,86,208.00 रूपये |
Rishi Sunak’s Social Media Links
Social Media Contacts | Links |
Instagram of Rishi Sunak | Click Here |
Twitter of Rishi Sunak | Click Here |
Website of Rishi Sunak | Click Here |
Rishi Sunak wikipedia in hindi | Click Here |
Why Rishi Sunak is so Popoular
ऋषि सुनक पहली बार तब सुर्खियों में आये जब उन्होंने भारतीय बिजनेसमैन NR नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी करी. इसके बाद वो तब भी काफी चर्चा में आये जब उन्होंने ब्रिटेन की संसद में भगवत गीता पर हाथ रखकर देश की रक्षा और गोपनीयता की शपथ ली.
- यह भी पढ़े:- History of Bajrang Dal in Hindi, बजरंग दल का पूरा इतिहास
- यह भी पढ़े:- सपना चौधरी का जीवन परिचय Sapna Choudhary Biography in Hindi
ब्रिटेन के वित्त मंत्री रहते हुए ऋषि सुनक ने दीपावली के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय पिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी के नाम का सिक्का जारी किया जिसमे भारत का राष्ट्रीय चिन्ह और मां सरस्वती का सिंहासन कमल के फूल का भी चित्र अंकित था। इसके बाद जब वो इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के रूप में लोगो की पहली पसंद बनकर आये तब और भी सुर्खियों में आ गये.
Home Page | यहाँ क्लिक करें |
तो दोस्तों उम्मीद करते है की आपको Biography of Rishi Sunak in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा. अगर अच्छा लगा हो तो हमे कमेंट करके जरूर बतये और इसको अपने दोस्तों के साथ share जरूर करे.
FAQ About Biography of Rishi Sunak in Hindi
ऋषि सुनक कौन है ?
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार और इंग्लैंड के फाइनेंस मिनिस्टर
ऋषि सुनक की पत्नी कौन है ?
ऋषि सुनक ने भारतीय बिजनेसमैन NR नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी करी
ऋषि सुनक की जाति क्या है ?
ब्राह्मण
ऋषि सुनक कहाँ के रहने वाले है ?
12 मई 1980 को जन्मे ऋषि साउथेम्प्टन के रहने वाले है.
क्या ऋषि सुनक भारतीय हैं?
नहीं, ऋषि सुकन इंग्लैंड के नागरिक है। वह एक ब्रिटिश भारतीय है.
क्या ऋषि सुनक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बन सकते है?
ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। यदि ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाते हैं तो यह ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के हाथो में इंग्लैंड की सत्ता होगी।
Rishi sunak net worth in rupees
2,99,39,02,86,208.00 रूपये